फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सगे भाइयों को पीटा

Mon, 22 Apr 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार में गर्मी में चेकिंग का गुस्सा पुलिसकर्मी आम लोगों पर उतार रहे हैं। भले ही आप परेशान हों, यदि थोड़ी भी गलती हुई तो पिटने के लिए तैयार रहें। रविवार को चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर पुलिसकर्मियों ने इलाज कराकर लौट रहे सगे भाइयों को जमकर पीटा। पिटाई के बाद दोनों को कोतवाली में बंद कर दिया। इसके अलावा भी युवकों पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाठी भांजी। 

विज्ञापन


तेज धूप की गर्मी में पुलिसकर्मियों ने अपना आपा खो दिया हैं। सदर बाजार में मार्बल व्यापारी की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगे हैं। पुलिसकर्मियों की मनमानी का शिकार आम लोगों को होना पड़ रहा है। रविवार दोपहर सुलतानपुर के रहने वाले सगे भाई चंद्रप्रकाश यादव व पुष्पेंद्र उपचार कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। सदर बाजार में पुलिसकर्मियों ने बाइक रोकी लेकिन उनकी बाइक थोड़ी सी आगे बढ़ गई।

बस फिर क्या था। पुलिसकर्मी दोनों भाइयों को लाठी डंडे व लात घूंसे से पीटने लगे। वे इलाज का पेपर दिखाते हुए रहम की भीख मांगते रहे लेकिन पुलिसकर्मी उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। पहले जमकर पीटा। जिससे पुष्पेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। दोनों भाइयों को कोतवाली भेज दिया गया। दोनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान भाग रहे दो युवकों को भी जमकर लाठियां भांजी और कोतवाली भेज दिया। उनकी ऐसी कोई गलती भी नहीं थी। फिलहाल चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के रवैये पर पुलिस अफसर भी खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें