फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : युवती से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पेड़ से लटका मिला था शव

Thu, 30 Apr 2026 04:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मानिकपुर प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी शुभम सोनकर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को फरार चल रहे शुभम सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर उसके शव को 400 मीटर दूर बाग में आम के पेड़ से लटकाकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना से मानिकपुर इलाके में सनसनी फैल गई थी। युवती शनिवार की रात अपनी भतीजी के साथ कमरे में सो रही थी। गर्मी लगने पर भतीजी दूसरे कमरे में सोने चली गई। युवती कमरे में अकेले थी। रात करीब दो बजे बदमाशों के चंगुल में फंसी युवती को घर से करीब 450 मीटर दूर खेत में ले जाया गया।

युवती से जबरन दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद खेत में स्थापित देवस्थान के झंडे को युवती के गले का फंदा बनाकर समीप के आम की बाग में पेड़ पर लटका दिया था। सुबह भोर में करीब साढ़े बजे परिजन युवती को उठाने कमरे में गए। खोजबीन के बाद घर में युवती न मिलने पर परिजन परेशान हो गए। युवती को खोजते हुए खेत की तरफ बढ़े। बाग में ही युवती फंदे पर लटकी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें