फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बहनोई के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर फरार इनामी हत्यारोपी चंदेश उर्फ पिंटू और तेज बहादुर उर्फ तेजे को मुठभेड़ में गजराही पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपियों पर अपने बहनोई राजू सिंह की हत्या का आरोप था।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी राजू सिंह की घर कुछ दूरी पर सोमवार की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने बहनोई की हत्या की थी। मुठभेड़ में पिंटू के पैर में गोली लगी। वहीं, तेजे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए पुलिस मेडिकल कॉलेज ले आई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। घटना में शामिल अरुण वर्मा को पुलिस मंगलवार को ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बुधवार की रात मुठभेड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें