फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बहनोई की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने रविवार की रात बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के चंदन का पुरवा (खटवारा) निवासी शटरिंग कारोबारी राजू सिंह ने नवंबर 2025 में गांव की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। युवती के नाराज परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे निमंत्रण से घर लौटते समय हमलावरों ने घर से चंद कदम की दूरी पर राजू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अनिल उर्फ बच्चा की तहरीर पर पुलिस ने युवती के भाई जितेंद्र वर्मा, पिंटू वर्मा, अरुण वर्मा, तेज बहादुर व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चचेरे भाई अरुण वर्मा को स्वॉट, सर्विलांस टीम के साथ जेठवारा पुलिस ने सोनपुर दौलतपुर पुलिया के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर को समझा कागज का टुकड़ा
कोर्ट मैरिज के बाद युवती के परिजनों से धमकी मिलने पर कई बार राजू ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर को कागज टुकड़ा समझकर किनारे कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो राजू की हत्या नहीं हो पाती।
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
करिश्मा गुप्ता, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें