फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा के करीब बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर पूरे नारायणदासपुर निवासी रामकुमार मुंबई में रेल कर्मचारी है। उसकी पत्नी निशा सरोज (40) अपने भांजे सतीश कुमार (22) पुत्र रामपाल निवासी कड़ेर थाना कोरवा अमेठी के साथ बाइक से सामान खरीदने के लिए शहर आ रही थी। गड़वारा के करीब सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक दूर जा गिरी। कार की चपेट में आने से निशा और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी ठिठक गए। घायलों को उठाया और सभी को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। सतीश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतका के एक बेटा सनी व बेटी छाया सरोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें