भंगवा स्थित सुर्खी साइडिंग पर ट्रक की टक्कर से पलटे मालगाड़ी के बैगन को उठाने की कवायद करते कर्मच
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़ यार्ड में सुर्खी साइडिंग मालगोदाम पर शनिवार को सुबह सीमेंट उतारते समय मालगाड़ी का वैगन अचानक पलट गया। जिससे अंदर काम कर रहे तीन मजदूर फंस गए। आननफानन में किसी तरह उन्हें निकाला गया।
तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर रेल महकमे हड़कंप मच गया। जेसीबी लगाकर वैगन को फिर से सीधा करने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
मालगोदाम पर सीमेंट लदी 21 वैगन की मालगाड़ी खड़ी थी। एक वैगन से सीमेंट की बोरियां उतारकर मजदूर ट्रकों पर लाद रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अचानक वैगन झटके से एक तरफ पलट गया। मजदूर मोहम्मद इसरार और उसके दो साथी अंदर ही रह गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।
डीआरएम ने दिए जांच का आदेश
हादसे के बाद रेल अफसरों ने तत्काल कंट्रोल के साथ डीआरएम को सूचना दी। डीआरएम ने इस मामले में जांच बैठा दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
भंगवा स्थित सुर्खी साइडिंग पर ट्रक की टक्कर से पलटा मालगाड़ी के बैगन को उठाने में लगाये गये क्रेन- फोटो : PRATAPGARH