फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच लोग घायल

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
वृद्धा को बचाने के फेर में बाइक पलट गई। जिस पर सवार महिला की मौत हो गई। उसके पति व बेटे को गंभीर चोटें आईं। सड़क पार करने वाली वृद्धा भी घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के संडवा चंडिका निवासी मुख्तार (55) बुधवार दोपहर अपनी पत्नी रजिया (52) और बेटे सईद (20) को लेकर शहर की ओर किसी जरूरी काम से आ रहा था। पूरे अंती के करीब इतवारी देवी (70) पत्नी रामदेव सड़क पार कर रही थी। अचानक उसकी बाइक के सामने इतवारी देवी आ गई। जिससे बचने के लिए मुख्तार ने ब्रेक लगाई लेकिन बाइक बेकाबू होकर पलट गई। बाइक पलटने से रजिया समेत सभी लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रजिया की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।

वहीं अंतू थाना क्षेत्र के सेवक राय का पुरवा निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा (19) बुधवार दोपहर पड़ोसी के घर ट्रैक्टर से बल्ली उतार रहा था। अचानक बल्ली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।वहीं सई नदी पुल के पास बुधवार दोपहर एआरटीओ मनोज कुमार सिंह चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान यातायात पुलिस का होमगार्ड पंकज सिंह (35) ड्यूटी कर रहा था। चिलबिला की ओर से आ रहे नाबालिग बाइक सवार ने चेकिंग से बचने के लिए होमगार्ड को टक्कर मार दिया। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने किशोरों को दबोच लिया और कोतवाली भेज दिया। घायल होमगार्ड का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुखियापुर सांगा पट्टी निवासी राजेश (35) टवेरा कार लेकर इलाहाबाद सवारी छोडने गया था। देर रात वह वापस लौट रहा था। रानीगंज-पट्टी मार्ग पर स्थित जामताली पेट्रोल पंप के समीप टवेरा कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद वह पलट गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में ड्राइवर अकेला ही था। तेज आवाज आने के कारण आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

देल्‍हूूपुर बाजार से चंद कदम की दूरी पर इलाहाबाद-प्रतापगढ़ हाईवे पर एक टवेरा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के दुबाही निवासी अब्दुल सलाम पुत्र याकूब अपने पड़ोसी सारूफ पुत्र मुहीज को मंगलवार की देर रात प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन छोडने जा रहा था। देल्हूपुर के पास बेकाबू टवेरा पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दोनों लोग बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें