कुंडा। लखनऊ से युवक को साथ लेकर इलाहाबाद लौट रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। टवेरा (चार पहिया गाड़ी) के नाले में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल भेजवाया। घायल लोगों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। रात में ही महिला के बेटे ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव को लेकर चला गया। घायलों को एसएआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाहाबाद के अटाला निवासी हसीन (25) दुबई में रहता है। वह मंगलवार शाम प्लेन से लखनऊ आया। उसे लेने के उसके परिवार के लोग टवेरा से लखनऊ गए थे। लौटते समय कुंडा के फूलमती धाम के पास दुअर नाले में देर शाम गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे गाड़ी उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रुस्तम बेगम (50) पत्नी नवी अहमद को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल नवी अहमद, हसीन (25) व उसकी मां रहनुमा बेगम (48), पिता मुख्तार अहमद (55), भाई फैजीन (13), बहन आल्पिका (11) व ड्राइवर आरिफ (35) पुत्र इसरत हुसैन निवासी करैली इलाहाबाद आदि को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर इलाहाबाद से भी परिजन अस्पताल पहुंच गए। देर रात घायलों के साथ ही महिला के शव को बेटा शादाब बिना पोस्टमार्टम के लेकर घर चला गया।