फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक की भिड़ंत में व्यापारी की मौत

Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
 दांदूपुर मोड़ के पास सोमवार रात आमने-सामने ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार शहर के एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाहाबाद में उनका इलाज चल रहा है। मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के विवेक नगर बलीपुर गुरुनानक भवन निवासी हरचंद्र सिंह उर्फ शनी (35) पुत्र स्व. सरदार औतार सिंह किराना व्यवसायी थे। सोमवार को वह अपने साथी टक्करगंज निवासी परवीन जायसवाल (38) के साथ उनकी ससुराल जौनपुर के मछली शहर गए थे। रात में परवीन की पत्नी मोनी (35) की विदाई करवाकर घर लौट रहे थे। कार परवीन चला रहे थे। रानीगंज के दांदूपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया। कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में शनी की मौके पर ही मौत हो गई। साथी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर दंपति को इलाहाबाद रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें