फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला,दो युवकों की मौत

Thu, 13 Jul 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से गांव में दहशत है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डोणपुर निवासी नन्का देवी (50) पत्नी माताफेर बुधवार दोपहर अपने खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में हाईटेंशन तार टूट कर गिरा था। जिसे वह नहीं देख सकी। तार की चपेट में आने से नन्का की मौत हो गई।  
विज्ञापन


वहीं  लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हदिराही गांव निवासी 20 वर्षीय शेखर प्रजापति सुबह जानवर चराने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित सगरा तालाब की तरफ गया था। तालाब के पास से एचटी लाइन गुजरी हुई है। विद्युत पोल से एचटी लाइन का तार जमीन पर झूल रहा था। जानवर चराते समय वह विद्युत तार की चपेट में आ गया।  इससे झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लेाग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव के ऋषि श्रीवास्तव (23) की गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। साथी जयसिंह यादव झुलस गया। परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें