फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग,15 लोग घायल

Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेढ़ावा में द्वारपूजा के दौरान के हुई हर्ष फायरिंग में महिला समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गयाजहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। पांच की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस घटना को अराजकतत्वों की करतूत मान रही है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के पूरे दत्तू मेढ़ावा निवासी जगन्नाथ कोरी के घर शुक्रवार की रात बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग के दौरान द्वारपूजा में मौजूद घरातियों व बारातियों को गोली लग गई। किसी के सिर तो किसी के पेट, हाथ, पैर व पीठ में गोली लग गई। जिसके बाद लोग भागने लगे। भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार फायर रुक-रुककर हुए थे।

लोगों की चीख पुकार से समारोह में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। राहुल, संदीप, अशोक, नन्हेलाल और भोला की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया। दूसरी ओर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू की लेकिन कोई नहीं मिला। लालगंज पुलिस घटना को अराजकतत्वों की करतूत बता रही है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि द्वारपूजा के दौरान कुछ लोग उत्साह में फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें