फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कुंडा के चार युवकों की मौत

Tue, 17 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजी-रोटी के लिए पंजाब में काम करने गए कुंडा के चार युवकों की हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए।  
विज्ञापन


कोतवाली कुंडा के काजीपुर करमहुसैन गांव निवासी संदीप कुमार (22) पुत्र पुत्तन, हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती निवासी कमलेश (21) पुत्र बाबूलाल, मानिकपुर के तरदीपुर निवासी सोनू (21) व मानिकपुर के ममौली गांव निवासी मुक्कालाल (24) पुत्र राजा पंजाब के गिद्दा भाड़ा में रहकर खाना बनाने का काम करते थे। रविवार को चारों एक शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें चीखपुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें