फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
कोहडौर थाने के करिस्ता में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर करिस्ता के करीब हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

नहीं पहना था हेलमेट, सिर में लगी चोट से हो गई युवक की मौत
मकूनपुर। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर करिस्ता के करीब सोमवार को अनियंत्रित हुई बाइक पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा रहा।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी कुलदीपक उर्फ बच्चू (18) पुत्र शिवपूजन विश्वकर्मा सोमवार को पड़ोस के दीपक (25) पुत्र सीताराम मौर्य केे साथ बाइक से कोहड़ौर की ओर जा रहा था। बाइक दीपक चला रहा था और कुलदीपक पीछे बैठा हुआ था। करिस्ता के करीब अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे पीछे बैठा कुलदीपक सिर के बल ट्रक के ऊपरी हिस्से से टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने बच्चू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बच्चू की मौत से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल रहा। बाइक चलाने के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने के कारण ही बच्चू की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहनों और भाई का दुलारा था कुलदीपक
कुलदीपक की मौत से उसका भाई व बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वह सभी का दुलारा था। उसकी दो बहनें व एक भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
जेठवारा। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नोनरा निवासी राजकरन पटेल (35) पुत्र रामबहादुर पटेल सोमवार को हरा बांस काटकर खेत में बाड़ लगाने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते से गुजरी 11 हजार की हाईवोल्टेज लाइन से बांस टकरा गया। बांस में करंट उतरने के कारण राजकरन भी चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां व दो बेटे हैं। उसकी मौत से पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी दिनों से लटक रहे तारों को ठीक करने के लिए बिजली कर्मचारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें