फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार से खुलेगी बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा

विज्ञापन
प्रताप बहादुर पार्क स्थित बैंक आफ बडौदा में सेनेटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-सात कर्मचारी मिले हैं कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को बैंक को कराया गया सैनिटाइज
विज्ञापन

प्रतापगढ़। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा गुरुवार से खुलेगी। इससे ग्राहकों को दो दिन अभी और इंतजार करना होगा। पिछले सप्ताह सात कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर बैंक को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। सोमवार को शाखा प्रबंधक ने बैंक को सैनिटाइज कराया। मंगलवार को भी सैनिटाइजेशन होगा।
शहर के प्रताप बहादुर पार्क में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा है। गुरुवार को बैंक के सात कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे। पहले बैंक का एक कर्मचारी कोरोना पीड़ित हुआ था। इसके बाद जांच कराई गई तो सात और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर प्रबंधक ने शाखा को बंद कर दिया था। सोमवार को शाखा प्रबंधक टीके चक्रवर्ती ने अपनी मौजूदगी में बैंक परिसर की साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइज कराया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा और गुरुवार से शाखा खुलेगी।
विज्ञापन

बैंकों में धक्कामुक्की, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार , दो दिन के बाद बैंकों के खुलने पर बिगड़े हालात
प्रतापगढ़। दो दिन के मिनी लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में रुपये निकालने और जमा करने को लेकर कई जगहों पर लोग धक्कामुक्की करते रहे। रविवार को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को रुपये निकालने के लिए बैंकों में किसानों की भी भीड़ जुटी रही। दो दिन की बंदी और रविवार को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो-दो हजार रुपये आने की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंच गए। इससे शहर के अधिकांश बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। एसबीआई और एमडीपीजी के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा, चिल बिला के महुली स्थित बीओबी और एसबीआई में भारी भीड़ जमा रही। बैंक के प्रवेश द्वार पर खड़े गार्ड पांच-पांच लोगों को ही अंदर जाने दे रहे थे, मगर बाहर खड़े लोग धक्कामुक्की करते रहे। आलम यह रहा कि महिलाओं और पुरुषों के लिए एक ही लाइन लगी थी। इससे ग्राहकों को रुपये लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें