मानिकपुर कस्बा के अलीगंज चौराहे के पास ट्रेलर ने मारी बाइक में टक्कर बाइक सवार दो युवकों की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। दुकान से घर जाते समय संजय मौर्य निवासी काछी पट्टी और आकाश सोनी निवासी बड़ेरा मानिकपुर दुकान से देर रात घर जा रहे थे।
मानिकपुर कस्बा के अलीगंज चौराहे के पास ट्रेलर ने मारी बाइक में टक्कर बाइक सवार दो युवकों की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। सोमवार की देर रात दुकानदारी कर घर के लिए बाइक से जा रहे संजय मौर्य निवासी काछी पट्टी और आकाश सोनी निवासी बड़ेरा मानिकपुर दुकान से देर रात घर जा रहे थे।
विज्ञापन
अलीगंज चौराहे के पास रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रेलर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक लहुलुहान हो कर सड़क पर गिर गए। इलाज के लिए प्रयागराज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।