फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-मैजिक की भिड़ंत में चालक समेत दो की मौत

Mon, 06 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर भुपियामऊ पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूर बेकाबू बस ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे मैजिक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खलासी को इलाहाबाद रेफर कर दिया जबकि सात अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की खबर मिलने पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन



शहर के निर्मल तिराहे से सवारी भरकर मैजिक चालक नौशाद (22) पुत्र गफ्फार निवासी पूरनपुर पठखान इलाहाबाद के लिए निकला। वह भुपियामऊ चौकी से चंद कदम दूर पहुंचा था तभी बादशाहपुर से आ रही बस ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े और मैजिक व बस में सवार घायलों को बाहर निकालने लगे। बुरी तरह फंसे मैजिक चालक को निकालने के लिए लोगों को दरवाजा, बोनट और बंफर तोड़ना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डाक्टरों ने राकेश यादव (22) पुत्र राजाराम निवासी सरायउबई थाना अंतू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक नौशाद व खलासी साहिल (15) पुत्र सलीम निवासी शेखनपुर थाना रानीगंज को इलाहाबाद रेफर कर दिया।

 इलाहाबाद में डाक्टरों ने चालक नौशाद को मृत घोषित कर दिया। खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में राकेश के चचेरे भाई महेश (19) पुत्र रमाकांत यादव व मुन्ना यादव (24) पुत्र रामदेव, पिंकू (30) पुत्र विजयशंकर नयापुरवा इलाहाबाद और बस सवार शोभनाथ पांडेय (39) निवासी कोपा, मोहम्मद मुसलिम (38) निवासी रामापुर, राजेश कुमार (29) निवासी रामापुर फतनपुर घायल हो गए। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि बस चालक की गलती है। मैजिक चालक ने बचने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह बस की चपेट में आ ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें