फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से घायल टेंपो चालक की इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी सुलोचन यादव (35) टेंपो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। मंगलवार की रात  वह सवारियां लेकर ताला बाजार छोड़ने जा रहा था। अचानक महुली के करीब सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसकी टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे चालक सुलोचन यादव और एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक दूर ले जाकर खड़ी करने के बाद भाग निकला। गंभीर रूप से घायल सुलोचन व यात्री को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद भागे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को मृतक के परिवार के लोगों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें