फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आरपीएफ ने आरक्षण कार्यालय के अंदर से पकड़ा दलाल

Tue, 05 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार को प्रतापगढ़ रेलवे आरक्षण कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान कार्यालय के अंदर मौजूद एक दलाल को आरपीएफ वालों ने गिरफ्तार कर लिया। पिटाई के बाद दलाल ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। जिससे दलालों और आरक्षण कर्मियों की मिलीभगत उजागिर हुई है। बयान के बाद आरपीएफ वालों ने कई कर्मियों को चिह्नित किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

 
शिकायत पर मंगलवार को दिल्ली से आई आरपीएफ की टीम ने आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। पुलिस वालों को कार्यालय के अंदर एक संदिग्ध युवक मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह टिकट बनवाने आया है। वह अंदर कैसे आया इसका जवाब वह नहीं दे पाया। पूछताछ में दलाल ने कई लोगों के नाम बताए हैं। उनकी किन-किन कर्मियों से सेटिंग है, इसकी भी जानकारी दी है। पुलिस ने आरक्षण कर्मियों से भी पूछताछ की है। पकड़े गए युवक को रेलवे एक्ट में जेल भेज दिया गया है।

आरपीएफ वालों का कहना है कि जिस युवक को दलाली के आरोप में पकड़ा गया है वह रेलकर्मी का पुत्र निकला। उसके पिता प्रतापगढ़ रेलवे में कर्मचारी थे जो कि रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें