फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक ने राजमिस्त्री को रौंदा, मौत

Mon, 29 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू मैजिक ने बढनी मोड़ के करीब बाइक सवार राजमिस्त्री को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार भाई व साथी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरताली निवासी राजकुमार गौड़ (34) पुत्र रामदेव गौड़ राजमिस्त्री था। वह जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे घीसा निवासी शिवकुमार शर्मा के यहां मकान बना रहा था।
विज्ञापन


काम बंद होने के बाद रविवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ भाई दिलीप गौड़ और साथी प्यारेलाल सरोज भी बैठे थे। बढनी मोड़ के करीब बेकाबू मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार वाहन के पहिये के नीचे आ गया। कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे में घायल भाई दिलीप गौड़ व प्यारेलाल को जिला अस्पताल भेजा। खबर घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। इस मामले में घायल भाई दिलीप की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें