फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 11 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर सफारी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इस पर वे मौके पर पहुंचे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां निवासी शादाब आलम (23) किसी काम से कुंडा की तरफ जा रहा था। फतेउल्लापुर के पास एक बेकाबू सफारी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेागों ने एंबुलेंस के साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू गांव निवासी कासिम अली (38) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह गिरकर घायल हो गया। वहीं सांगीपुर थाना क्षेत्र के अठेहा निवासी राजू कुंडा से खनवारी के लिए बन रही रोड पर काम करता है। रोड पर काम करते समय उसके पैर पर टैंकर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें