फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पते रहे बराती, सोती रही पुलिस

Wed, 03 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के रामापुर चुरहटी बस्ती के करीब ट्रैक्टर की टक्कर से बारातियों से भरी बोलेरो पलट गई। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के उदासीन रवैये के चलते घायल बराती दर्द से करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद ग्रामीणों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के थाहीपुर निवासी रामलखन के पुत्र पंकज पांडेय की बारात बुधवार की शाम फूलपुर इलाहाबाद जा रही थी। बारात में शामिल अन्य वाहन आगे निकल गए। इस दौरान बारातियों से भरी बोलेरो रामापुर चुरहटी बस्ती के करीब पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके चारों पहिये ऊपर उठ गए। इससे बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। वे सड़क पर ही दर्द से कराहते रहे।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस के लिए फोन करने के साथ ही पुलिस से मदद के लिए कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक घायल अनवर अली (60), मेंहदी (26), सलमान (15), मोहम्मद मलिक (29) निवासी बसहा, निशांत (14), संतोष पांडेय (22), रवि मिश्रा (20), रितेश शुक्ला (22) सड़क पर ही पड़े रहे। इस बीच ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अन्य बाराती भी आ गए। घायलों की चीखपुकार से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें