फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अधिवक्ता की मौत

Mon, 01 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात नगर कोतवाली के गायघाट रोड पर सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिल सकी। सूचना मोर्चरी में भारी संख्या में वकील जुट गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अंतू थाना क्षेत्र के कुशलगढ़ निवासी उमाशंकर पांडेय (55) अधिवक्ता थे। वह परिवार के साथ बलीपुर में रहते थे। रविवार को कचहरी बंद होने के कारण बाइक से अपने गांव गए थे। देर रात वह शहर के लिए चल पड़े । गायघाट के करीब रात ग्यारह बजे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर समाजवादी एंबुलेंस पहुंची और खून से लथपथ वकील को जिला अस्पताल लाई। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, परिजन उनके घर न पहुंचने से परेशान थे। गांव फोन कर पता किया, लेकिन वहां से शहर जाने की बात कही गई। रात में परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह परिजन खोजते हुए गायघाट के करीब पहुंचे तो सड़क के किनारे उमाशंकर के चप्पल देख सन्न रह गए। लोगों से पूछने पर पता चला कि रात में दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया था। पुलिस बाइक ले गई और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो जानकारी हुई कि उनकी मौत हो चुकी है। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के साथ अधिवक्ताओं का मोर्चरी पर जमावड़ा होने लगा। अधिवक्ता के मौत की खबर मिलते ही एडीएम पुनीत शुक्ल भी वहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें