फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटंेशन तार से चालक की मौत

Wed, 12 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नगर के बाईपास पर मंगलवार को पेट्रोल से भरा ट्रेलर हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गया। इससे ट्रेलर में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के चलते सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जनपद सुल्तानपुर के मलाक दोसी पट्टी थाना चांदा निवासी मोहम्मद अयूब पुत्र रफीक ट्रेलर चलाता था। मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब वह पेट्रोल लदा ट्रेलर लेकर पट्टी बाईपास के करीब पहुंचा। बताते हैं कि हाईटेंशन तार नीचे होने के कारण ट्रेलर पर लदे पेट्रोल टैंक में फंस गया। जिस पर चालक अयूब नीचे उतरकर बांस से तार हटाने लगा। कुछ देर प्रयास करने के बाद उसे लगा कि तार हट गया है। इस पर वह ट्रेलर आगे बढ़ाने के लिए उसका दरवाजा खोलने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। इस बीच ट्रेलर में भी आग लग गई। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया। बीच सड़क पर वाहन जलते देख ट्रैफिक ठहर गया। लोग जहां-तहां खड़े हो गए। विद्युत आपूर्ति चालू होने के कारण किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। सूचना मिलने पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई बाधित करवाने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। चचेरे भाई मंजूर खान की तहरीर पर इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें