फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 04 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवसरा इलाके के अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। पहली घटना वनपुरवा के निकट हुई जहां मैजिक से बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे हादसे में सदहा बाजार के करीब एक युवक बिजली पोल से टकरा गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवसरा इलाके के परदहा वासुपुर गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र कल्प नारायण सिंह बाइक से दोपहर में सैफाबाद की ओर जा रहा था। वनपुरवा गांव के निकट एक मैजिक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ औराइन गांव निवासी अतुल यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव ननिहाल डाही से सदहा बाजार बाइक से आ रहा था।

इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। पोल के सड़क पर गिर जाने के कारण मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आपूर्ति ठप कराकर पोल हटवाया। इसके एक घंटे बाद पट्टी-ढखवा मार्ग का यातायात बहाल हो सका। घायल अतुल (18) की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें