फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर युवक की मौत

Mon, 24 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे के स्टेवायर को छूते ही किशोर को झटका लगा। आसपास के लोग उसके परिजनों को बुलाए और उसे बांस से अलग करके चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर निवासी पप्पू सरोज का पुत्र सचिन (14) सुबह घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान उसने बिजली के खंभे को सपोर्ट करने वाले स्टेवायर को छू लिया। कुछ देर तक वह बोल ही नहीं पाया। इसके बाद उसे जोरदार झटका लगा और वह गिर गया। उसे हीरागंज में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मानधाता थाना क्षेत्र के अकोढ़िया निवासी आकाश (18) पुत्र कमलेश बिजली का काम करता था। गांव के ही राम प्यारे के यहां रविवार को तिलक का कार्यक्रम था। सजावट करने आकाश गया था। वह काम कर रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आ गया। इससे गिरकर तड़पने लगा। लोग उसे अस्पताल लेकर गए, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें