फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर बस खराब ट्रेन देख कूदकर भागे यात्री

Mon, 24 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर रविवार दोपहर प्रतापगढ़ डिपो की बस से इलाहाबाद जा रहे यात्रियों की सांस अटक गई। गेटमैन बैरियर बंद करने जा रहा था कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी। क्रासिंग पर पहुंचते ही बस खराब हो गई। इसी बीच जनता एक्सप्रेस को आते देख बस में बैठे यात्री कूदकर भागने लगे। बस को धक्का देकर क्रासिंग से हटाया गया। हालांकि तब तक होम सिग्नल पर ट्रेन भी रोक दी गई थी।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस सिग्नल मिलने के बाद दोपहर लगभग 12.15 बजे प्रतापगढ़ स्टेशन से रायबरेली की ओर रवाना हुई। उस समय चिलबिला रेलवे क्रासिंग बंद नहीं हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गेटमैन क्रासिंग का गेट बंद करने जा रहा था। तभी प्रतापगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 72 पी- 8895 का चालक आगे बढ़ गया। क्रासिंग पर बस खराब हो गई। चालक बस स्टार्ट करने लगा, लेकिन बस आगे नहीं बढ़ रही थी। बस में करीब 60 यात्री बैठे थे। इसी बीच यात्रियों को जनता एक्सप्रेस आते दिखी। ट्रेन देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक दूसरे को धक्का देते हुए बाहर निकलने के लिए भागने। इससे बस में भगदड़ मच गई। बस चालक व कंडक्टर भी जान बचाने के लिए नीचे भागे। कुछ लोगों ने तो बस की खिड़की से नीचे अपना सामान फेंक दिया। यह नजारा देख केबिनमैन दंग रह गया।

हालांकि तभी जनता एक्सप्रेस को होम सिगभनल के पास रोक दिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यात्रियों व स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का देकर निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जनता एक्सप्रेस ट्रेन को रायबरेली की ओर रवाना किया गया। इसके पहले लाइन क्लीयर होने की जानकारी प्रतापगढ़ और चिलबिला स्टेशन के एसएम ने एक दूसरे से आदान-प्रदान की। यह संयोग था कि क्रासिंग पर जनता एक्सप्रेस के चालक को बस दिख गई और वह ट्रेन को होम सिग्नल के पास ही रोक दी। यदि थोड़ी सी चूक होती तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें