रखहा। पति की लंबी उम्र के लिए रविवार को व्रत रहकर करवा चौथ की तैयारी में जुटी विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।कंधई थाना क्षेत्र के खूझीकला निवासी बीनू सिंह (39) पत्नी रविंद्र सिंह करवा चौथ व्रत थीं। वह तैयारियों में जुटी थी।
रात में चांद के दीदार के साथ पति का चेहरा देखने व आशीर्वाद का सपना उसने संजो रखा था। वह लगभग चार बजे घर का बल्ब ठीक कर रही थी। होल्डर पकड़ने के दौरान अचानक बिजली आ गई। जिससे वह करंट की चपेट में आने से गिर पड़ी। शोर पर परिवार के सदस्य कमरे में गए। देखा तो बीनू तड़प रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ले जाते वक्त रास्ते में ही बीनू की संास थम गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।