फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों से नौ मकान राख

Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भानापुर गांव में दोपहर लगी भीषण आग में वर्मा बस्ती जलकर राख हो गई । आग की लपटें उस समय विकराल रूप धारण कर ली, जब हवा का झोंकों ने उनका साथ दिया। देखते ही देखते नौ मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने के  कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बरिया समुद्र गांव के भानापुर में मंगलवार को दोपहर में लगी आग में नौ रिहायसी मकान राख हो गए। राम आसरे वर्मा, भारत वर्मा, बुधई वर्मा, मिट्ठू वर्मा, कमलेश वर्मा, राम किशोर वर्मा, राम फकीर, राम प्रसाद,  अखिलेश वर्मा का मकान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। छप्परनुमा मकान में न ही एक दाना राशन बचा और  न ही पहनने का कपड़ा। राम आसरे के घर से उठी आग की लपटों पर गांव के लोग काबू पाने का प्रयास करते, इससे पहले आसपास के घरों को भी अपने गिरफ्त में ले लिया। आग की लपटें उस समय शोला बन गई, जब उनका साथ हवाओं ने दिया। गांव के लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे,मगर सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें