फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्ााक्त भोजन से 3 दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी

Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द में शुक्रवार रात आई बारात में फूड प्वॉयजनिंग से तीन दर्जन से अधिक बाराती बीमार हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। 12 लोगों की हालत बिगड़ने पर सीएचसी गौरा ले जाया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी का इलाज किया।
विज्ञापन



फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव निवासी राजेन्द्र सिंह के घर उड़ैयाडीह पट्टी से शुक्रवार की रात बारात आई थी। द्वारचार के बाद बारातियों को खाना खिलाया गया। भोजन करने के बाद तीन दर्जन से अधिक बाराती बीमार हो गए। उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इससे कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। आनन फानन में इन्हें लोग गोैरा सीएचसी ले गए। सीएचसी अधीक्षक ने मरीजों का इलाज करने के साथ इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ यूके पांडेय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लेकर राजेन्द्र सिंह के घर पहुंचे और बारातियों का इलाज किया गया। सीएमओ ने बताया कि रात में ही ज्यादातर बाराती ठीक हो गए थे। कुछ गंभीर थे, उन्हें गौरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था।जिनकी हालत बिगड़ी उनमें ये लाोग हैं, गयादीन, राहुल मौर्य, शोभनाथ सिंह, सुनील सिंह, अशोक कुमार, महेन्द्र, राजकुमार, संजू देवी, नैंसी, संध्या, प्रभाकर, रामेश्वर सिंह, दीपक सिंह ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें