फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से गिरा मजदूर, पैर कटा

Mon, 26 Oct 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रामापुर बाजार में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ओवरब्रिज से गिर गया। जिससे उसका दायां पैर कट गया। घायल मजदूर जमीन पर घंटों तड़पता रहा। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया। जहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बहराइच जिले के थाना रुसिया, गोदनी देसाही गांव निवासी बब्लू (20) पुत्र बहादुर हाईवे निर्माण में काम करता है। सोमवार को वह ओवरब्रिज पर काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आ गिरा। साथ ही उसके पैर पर वजनदार सामान गिर पड़ा। जिससे उसका दायां पैर कट गया। गंभीर हालत में बब्लू सड़क पर ही तड़पता पड़ा रहा। सूचना अधिकारियों को दी गई। करीब घंटे भर बाद पहुंचे पीएनसी के अधिकारियों के निर्देश पर उसे सीएचसी गौरा ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें