फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण से लौट रहे युवक की बाइक झींगुर नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी भी जख्मी हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी मिथलेश उर्फ पिन्नू (35) पुत्र रामलखन यादव सोमवार को झींगुर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। हीरागंज के पास भट्ठे से उसने अपने मित्र छेदीलाल को भी अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन


निमंत्रण से लौटते समय झींगुर नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मिथलेश को गंभीर चोटें आईं। छेदीलाल भी घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। उधर, छेदी का इलाज किया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव को घर उठा ले गए। मिथिलेश के जाने के बाद उसकी पत्नी राजकुमारी पर ही परिवार की जिम्मेदारियां आ गई हैं। अभी उसके दो छोट-छोटे बच्चे साहिल (8) व शानू (11) हैं।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें