फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ट्रक से भिड़ी, दुकान में घुसी

Sun, 11 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात से लौट रही वाल्बो बस ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने के कारण बस एक दुकान में घुस गई। इससे बस के अंदर बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इलाहाबाद के नैनी से एक बारात लखनऊ गई थी। बारात के कुछ लोग वाल्बो बस से रात में ही लौट रहे थे। मन्नान की बाजार के पास बस सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। जोरदार टक्कर के साथ ही बस एक दुकान में घुस गई।
विज्ञापन


बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कुंडा सीएचसी पहुंचवाया। घायलों में कौशल (25) पुत्र मदरोमल सिंह अलीगढ़, डा. आरिफ इकबाल (35) पुत्र अमरेज भगवाचुंगी प्रतापगढ़, शाहिद (22) पुत्र अलाउद्दीन जलौन, मो.यूसुफ (11) पुत्र कबीर नैनी इलाहाबाद, जायबा नूर (4) पुत्री नूरुद्दीन हरदोई, अजमत नूर (3) पुत्री नूरुद्दीन, सबीना (45) पुत्री डा.एसएन अख्तर हरदोई शामिल हैं। रात में हालत गंभीर होने के कारण सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें