फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से खेत देखने गए दंपति को कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक काफी दूर घिसटती चली गई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा। उधर, दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी नोखेलाल यादव (55) अपनी पत्नी रानी (45) के साथ बाइक से मंगलवार को बहोरिकपुर में खेत देखने आया था। सड़क के बगल उसने बाइक जैसे ही खड़ी की कि कुंडा की तरफ से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे पति-पत्नी काफी दूर तक घिसटते चलते गए। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक जमा होते कि चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, नोखेलाल की मौत होने के कारण उसका शव पुलिस थाने उठा लाई। सूचना पर उसके घर वाले थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। घर के लोगों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे समझाबुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार को भी पुलिस थाने उठा लाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें