फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दूसरे युवक की भी मौत

Sun, 23 Aug 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के सोनावा में हुए कार हादसे में घायल दूसरे युवक की भी रविवार सुबह एसआरएन में मौत हो गई। हादसे के बाद बैग समेत असलहों को पचाने वाले सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। उसी सिपाही की तहरीर पर इलाहाबाद में मृत सोहराब उर्फ सुहैल के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। पुलिस की छानबीन में मृत व घायल लोगों के आपराधिक इतिहास सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बतादें कि सुल्तानपुर की ओर से इलाहाबाद की ओर जा रही सफारी कार सोनावा के करीब पलट गई थी। उसमें सवार पप्पू निवासी शमशेरगंज की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया था। देर रात एसआरएन में घायल सोहराब उर्फ पप्पू पुत्र रहमत निवासी रेड़ी जेठवारा की भी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सत्य नारायण सिंह की तहरीर पर सोहराब उर्फ सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस अधीक्षक ने सिपाही सत्य नारायण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों की मानें तो घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे सिपाही सत्यनारायण ने असलहे वाले बैग की बाबत अधिकारियों को बताया तक नहीं। सिपाही ने तहरीर में लिखाया है कि असलहा वाला बैग सोहराब के हाथ से गांव के लोगों ने लिया था।

अधिकारियों के मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ सिटी मनीष मिश्रा पहुंचे। तब जाकर असलहे वाला बैग मिल सका।  इधर अधिकारियों के आदेश पर जेठवारा, मानधाता और कंधई पुलिस ने घायलों के आपराधिक इतिहास खंगाले तो सभी के होश उड़ गए। मृतक पप्पू गोविंदपुर इलाहाबाद में काफी दिनों से रहता था और उसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे मृतक सोहराब उर्फ सुहैल के ऊपर भी करीब चार मुकदमे अब तक छानबीन में प्रकाश में आ चुके हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन घायलों के भी आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है। जिसकी छानबीन की जा रही है। सीओ सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है। सच आने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें