फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Tue, 05 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मां से रुपये नहीं मिलने से नाराज एक किशोर ने सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



रानीगंज थाना क्षेत्र के बराहदा निवासी सूरज यादव (15) पुत्र पप्पू यादव सोमवार दोपहर कहीं गया था। बताया गया कि घर लौटने के बाद वह अपनी मां से रुपये मांगने लगा। उसकी मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज सूरज घर से निकल पड़ा। वह टहलते हुए पड़ोस के गांव पचरास के बगल से गुजरी रेल लाइन पर पहुंच गया। इस दौरान नीलांचल एक्सप्रेस आ रही थी। सूरज ट्रेन के आगे कूद गया।
विज्ञापन



 इससे उसके चीथड़े उड़ गए। खबर फैलने पर तमाम लोग मौके पर आ गए। किसी ने जानकारी सूरज के घर पर दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें