फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को पुलिस ने जीप ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत देखकर घर लौट रहे वृद्ध को हाइवे पार करते समय पुलिस जीप ने टक्कर मार दी। इससे वह तो गंभीर रूप से घायल हुआ ही जीप के पलटने से दो सिपाही भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे एम्बुलेंस के माध्यम से ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उधर दोनों सिपाहियों को ऊंचाहार से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली गांव निवासी मुस्ताक खां (60) पुत्र सरदार खां खेत देखने गया था। उसका खेत हाइवे के दूसरी तरफ है। वह करीब चार बजे लौट रहा था। हाइवे पर वह जैसे ही आया तेज रफ्तार में आ रही पुलिस हेडक्वार्टर की जीप से टकरा गया। उसे बचाने में ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाया लेकिन गाड़ी पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। रोड पर जाम लग गया।  आसपास के लोग दौड़े सभी को रोड के किनारे किया। इसके बाद सभी को एम्बुलेंस से ऊंचाहार सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने मुस्ताक को मृत घोषित कर दिया। उधर, सिपाही राधेश्याम सिंह व धर्मेंद्र गोस्वामी को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें