फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में गिरा मासूम, ट्रक ने कुचला

Thu, 05 Mar 2015 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इस दौरान बाइक पर बैठी महिला की गोद से मासूम सड़क पर जा गिरा और उसे ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। दंपति को तो चोट नहीं आई लेकिन मासूम की मौत से वे बेसुध हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डुहिया इन्झा का पुरवा निवासी संजय कुमार पटेल अपनी पत्नी अनीता देवी, भाभी सुनीता देवी व अपने दो वर्षीय पुत्र राजन के साथ गंगा स्नान करने जा रहा था। मन्नान की बाजार के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। राजन झटका लगने से उछलकर नीचे गिर गया। बगल से गुजर रहे ट्रक का चक्का उसके सिर पर से गुजर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।

इस दौरान संजय की बाइक से टकराने वाली बाइक सवार युवक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य घटनाओं में हथिगंवा थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी मनोज ओझा व करमपुर आजाद नगर निवासी शशी मिश्रा मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें