राम नाम अंकित भगवा ध्वज को पैरों तल रौंदे जाने पर नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत इंटर कॉलेज संयोजक रमेश सिंह पटेल ने बताया कि 18 फरवरी की दोपहर 12 बजे जेई ओमप्रकाश गुप्ता कर्मचारियों के साथ चौक से श्रीराम तिराहे तक राम नाम अंकित जबरन उतरवा रहे थे। भगवा ध्वज को फाड़कर फेंक भी रहे थे। एक कर्मचारी ने ध्वज को पैरों तले रौंदना शुरू किया। विरोध करने पर जेई गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि जेई ने कहा कि वह सीएम और पीएम को कुछ नहीं समझते हैं। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए जेई मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर एसडीएम सदर उदयभान सिंह पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।