बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में 50 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करतीं बालिक
मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बीएसए देवव्रत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में सदर के अभिषेक ने बाजी मारी। गौरा के इमरान ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कालाकांकर की संध्या विजेता रहीं। नगर क्षेत्र की शिखर द्वितीय रहीं।
100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभय प्रथम और इमरान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में निधि यादव प्रथम और शिखा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरा के अनुज प्रथम और पट्टी के साहिल पटेल दूसरे रहे। बालिका वर्ग में बाबागंज की उमा पटेल ने बाजी मारी।
600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कालाकांकर के प्रिंस पटेल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में उमा पटेल ने फिर पहला स्थान हासिल किया। एकांकी में मानधाता प्रथम और बाबा बेलखरनाथ धाम दूसरे स्थान पर रहा। पीटी प्रतियोगिता में कुंडा की टीम 129 अंक के साथ प्रथम रही। पट्टी 123 अंक लेकर दूसरे और कालाकांकर 115 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इसके पहले एथलेटिक्स, पीटी, मार्चपास्ट, विशेष प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह और जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह व खुर्शीद अली की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में 50 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करतीं बालिक
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में 50 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करतीं बालिक