फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों और संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मानधाता में मांगों को लेकर अधीक्षक को ाापन देती आशा बहुएं। संगठन
विज्ञापन
जिलेभर के अस्पतालों में सोमवार को नियमित चिकित्सकों से लेकर संविदा कर्मियों तक ने काली पट्टी बांधकर काम किया। पुरानी मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, सीएमओ कार्यालय और सभी सीएचसी-पीएचसी में कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। कर्मियों ने समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, नियमितीकरण, बीमा, ग्रेच्युटी, एचआरए और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की।
एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कर्मियों ने तीन साल में निकाले गए कर्मियों की वापसी और शाम चार बजे बाद मीटिंग न लेने की मांग उठाई। जिला मुख्यालय पर अजय मोदनवाल, राहुल यादव, सरोज शुक्ला, नीरज यादव, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पट्टी सीएचसी में मोहम्मद सरवर, वसीम सिद्दीकी, शिवपूजन दुबे, डॉ. सीवी यादव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. दीप्ति जायसवाल, नागेंद्र यादव, रूबी सिंह ने प्रदर्शन किया। रानीगंज में सात एएनएम सेंटर बंद रहे। बीपीएम दीपक श्रीवास्तव, बीसीपीएम हसनैन सिद्दीकी, डॉ. सुषमा, डॉ. प्रज्ञा मौर्य, स्टाफ नर्स सेजल, प्रिया, मिथिलेश, अभिषेक श्रीवास्तव, त्रिलोचन मिश्र, प्रमोद ने प्रदर्शन किया।
आशाओं ने मांगा 18 हजार मानदेय
मानधाता पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दो हजार मानदेय से पेट्रोल का खर्च भी नहीं चलता। 18 हजार और संगिनी को 26 हजार व नियमितीकरण, रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये, पेंशन और विश्राम कक्ष की मांग की।

पीएमएसए ने लिखा पत्र
पीएमएसए अध्यक्ष डॉ. राजीव त्रिपाठी और सचिव डॉ. दिनेश सिंह ने केंद्रीय कार्यकारिणी को पत्र लिखकर नियमावली-2020 में संशोधन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की मांग की। जिले के पीएमएस चिकित्सकाें ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें