प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर रविवार शाम छह बजे विश्वनाथगंज बाजार में बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कंधई थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी बाइक सवार कलीम (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रयागराज जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूटी सवार घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।