फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तालाब में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के भुसहर में सोमवार को नहाने के दौरान डूबने से 26 वर्षीय सोनू वनवासी की मौत हो गई। उसे तालाब में डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ उसका भाई बिरजू तालाब में उतरकर खोजबीन करने लगा।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद बिरजू ने अपने भाई सोनू को खोज निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक सोनू मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। अधिक गर्मी के कारण वह तालाब में नहाने के लिए उतरा था। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पति के मौत की खबर मिलने पर पत्नी मालती बदहवास हो गई। बेटी मानसी से लिपटकर रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें