फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : रेलवे के विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन

Sun, 03 Dec 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कृष्ण कुमार वर्मा प्लंबरिंग का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा राकेश कुमार वर्मा (30) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। करीब दस साल से प्रयागराज से इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से भागता रहता था।
विज्ञापन
अंतू थाने के उमरी रेलवे लाइन बिजली के पोल पर चढ़ने से युवक की मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शनिवार रात को वह रेलवे लाइन के विद्युत के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसका शरीर पूरी तरह से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर अंतू पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कृष्ण कुमार वर्मा प्लंबरिंग का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा राकेश कुमार वर्मा (30) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। करीब दस साल से प्रयागराज से इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से भागता रहता था। शनिवार की रात कृष्ण कुमार अपने बेटे राकेश के साथ लेटे थे। भोर में चार बजे अचानक वह उठकर घर से निकल गया।

घर से कुछ दूरी पर अंतू और उमरी रेलवे लाइन के बीच पूर्वी रेलवे फाटक के पूर्व कुछ दूर पर  लगे विद्युत पोल पर चढ़ गया। करंट लगने से झुलकर नीचे गिर गया। झुलसने के बाद वह कुछ दूर तक भागते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह आसपास के गांव के लोग टहलने निकले तो नग्न अवस्था में पड़़े युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोल पर जले पडे़ कपड़े को टीम ने नमूने के तौर पर अपने पास रख लिया। अंतू पुलिस ने शव का पंचनामा करके कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें