फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: थप्पड़ मारने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिलहा गांव में बुधवार की देर रात विवाद के दौरान एक युवक के थप्पड़ मारने पर दूसरे ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अनुसूचित जाति का है। उसकी पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशेड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो घर वालों ने मौके पर मौजूद एक अन्य युवक को गिरफ्तार करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
मझिलहा ढेकाही निवासी हरिश्चंद्र सरोज (30) बुधवार की रात करीब आठ बजे घर से गांव के ही कमल सिंह के साथ किसी काम के सिलसिले में मोहनगंज बाजार जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार घर से करीब पांच सौ मीटर दूर उसे इसीपुर गांव के रहने वाले पवन उर्फ ओम प्रकाश ने रोक लिया। किसी बात पर विवाद होने पर ओम प्रकाश ने हरिश्चंद्र को पागल बोल दिया। यह सुनते ही उसने एक थप्पड़ जड़ दिया। इस पर ओम प्रकाश आग बबूला हो गया। कमर से चाकू निकालकर हरिश्चंद्र के सिर, गर्दन और पेट में घोंप दिया। हरिश्चंद्र गिरकर तड़पने लगा। चीख-पुकार सुनकर घर वाले और ग्रामीण पहुंच गए। आरोपी ओम प्रकाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोग हरिशचंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सोनम सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ओम प्रकाश व कमल को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ सिटी प्रशांत राज व एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण कमल सिंह को भी नामजद करने की जिद करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रशांत राज ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए कोतवाली देहात समेत अन्य थानों की पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
मजदूरी करके परिवार को पालता था हरिश्चंद्र

हरिश्चंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सात साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह पांच भाइयों में मझला था। घर वालों के अनुसार दिल्ली से दो भाइयों के आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।


हत्यारोपी को देख बदल देते थे रास्ता
पुलिस के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के समय वह नशे में धुत था। ग्रामीणों के मुताबिक, ओम प्रकाश अक्सर दबंगई करता था। लोगों को डराता-धमकाता रहता था। पिछले काफी समय से उसने गांव में आतंक मचा रखा था। उसे देख लोग रास्ता बदल देते थे। गांव में चर्चा है कि बुधवार को ओम प्रकाश लोगों को गाली दे रहा था। लोगों ने उसे दौड़ाया तो वह पानी की टंकी के पास जाकर छिप गया था। तभी पीछे बाइक से हरिशचंद्र व कमल सिंह पहुंचे थे। उनसे भी वह उलझ गया था।
बोले अफसर

युवक की हत्या करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि किसी का नाम छूट रहा है तो उसे विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। - शैलेंद्र लाल, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें