कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में बाईपास पर रविवार शाम एक युवक सडक़ पर फेंके गए केले के छिलके पर पैर पडने से फिसल गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
पट्टी क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव निवासी सूर्यप्रकाश गौतम (19) पुत्र अजय नारायण ट्रैक्टर चालक था। रविवार की शाम करीब सात बजे वह उड़ैयाडीह बाईपास पर पैदल जा रहा था। इस बीच सडक़ पर फेंके गए केले के छिलके पर उसका पैर फिसल गया।
जिससे वह गिर पड़ा। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी पट्टी ले आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले बिलखने लगे।