जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे अकेले सो रही नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मां बाप शुक्रवार शाम किसी निमंत्रण में गए थे।
जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे अकेले सो रही नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मां बाप शुक्रवार शाम किसी निमंत्रण में गए थे। नाबालिग किशोरी घर में अकेले छप्पर के नीचे सो रही थी। रात लगभग 12 बजे पड़ोस का ही दूसरे बिरादरी का युवक आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी देकर चला गया।
विज्ञापन
डरी सहमी किशोरी ने निमंत्रण गए मां बाप को जानकारी देकर 112 पुलिस को भी सूचना किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में अगर सूत्रों की माने तो एक क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि तीन गाड़ी के काफिले के साथ थाने पहुंच कर पीड़िता और उसके परिजनों से सुलह समझौते का दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन मामला नहीं बना।