फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : छप्पर के नीचे सो रही एक दलित युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 07:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे अकेले सो रही नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मां बाप शुक्रवार शाम किसी निमंत्रण में गए थे।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे अकेले सो रही नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मां बाप शुक्रवार शाम किसी निमंत्रण में गए थे। नाबालिग किशोरी घर में अकेले छप्पर के नीचे सो रही थी। रात लगभग 12 बजे पड़ोस का ही दूसरे बिरादरी का युवक आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी देकर चला गया।

विज्ञापन


डरी सहमी किशोरी ने निमंत्रण गए मां बाप को जानकारी देकर 112 पुलिस को भी सूचना किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में अगर सूत्रों की माने तो एक क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि तीन गाड़ी के काफिले के साथ थाने पहुंच कर पीड़िता और उसके परिजनों से सुलह समझौते का दबाव बनाने का प्रयास  किया लेकिन मामला नहीं बना। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें