फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गौरबारी के समदा निवासी शैलेश शर्मा (23) पुत्र शिव प्रसाद गौरबारी बाजार में सैलून चलाता था।
शनिवार को लॉकडाउन के चलते वह घर पर ही था। रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह घर के लोग सोकर उठे। घर के सामने नीम के पेड़ पर शैलेश का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देख शैलेश की मां अनारा देवी रोने लगीं। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी दौड़े। लोगों ने शैलेश के शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के चलते दोनों भाई भी घर पर ही थे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि शैलेश ने फांसी क्यों लगा ली, इसके बारे मेें परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ड्यूटी में लापरवाही पर दो सिपाही सस्पेंड
युवक से मारपीट कर फायरिंग करने के बाद आरोपी पुलिस बैरियर से होकर फरार हो गए। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए बैरियर पर तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जबकि, युवक से मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी सुभाष रजक का कुछ लोगों से रुपये का लेनदेन था। जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसे लेकर शनिवार को कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय के आवास के करीब रहने वाले सत्यम रजक के घर पर बाइक सवार हमलावरों ने धावा बोला।
सुभाष व उसके भाई सुनील के साथ मारपीट के दौरान फायरिंग की। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपियों की खोजबीन करती रही, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद पुलिस बैरियर से होकर हमलावर सुभाष के घर पहुंचे और मारपीट व फायरिंग की। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सिपाही अर्जुन व रोहित कुमार को सस्पेंड कर दिया। दूसरी ओर संजय की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम पांडेय, राहुल सिंह, मोनू सिंह व बृजेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान सस्पेंड सिपाहियों की ड्यूटी पूरे अंती बैरियर पर थी। जहां से निकलते समय सिपाहियों ने बाइक सवार लोगों को रोका नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें