फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मौसेरे भाई के घर करंट से युवक की मौत

Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के फकीराबाद मोहल्ले में शनिवार रात एक युवक टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह अपने मौसेरे भाई के घर आया था। पिपरी कोतवाली के औंधान गांव निवासी लवकुश प्रजापति (27) पुत्र स्व. सुरेशचंद्र राजगीर व अपने घर पर टेंट हाउस का कारोबार करता था।
विज्ञापन

शनिवार को वह सरायअकिल के फकीराबाद निवासी अपने मौसेरे भाई मनोज प्रजापति की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। मौसेरे भाई मनोज ने बताया कि रात करीब दस बजे लवकुश खाना खाकर छत पर सोने चला गया था। रात में बूंदाबांदी होने लगी तो वह नीचे आकर टेबल फैन लगाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
काफी देर बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो सभी की चीखें निकल गई। शोर सुन जुटे लोग फौरन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके घर के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद आई पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ कर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें