फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांड़ के हमले से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में शौच के लिए गए युवक पर अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44) बाए हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बगल खेत में गया था। अचानक सांड़ ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए लखपेड़ा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के लोगों को दी। सूचना पर चौकी के सिपाही मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ को पकड़ने के लिए वन विभाग को फोन किया गया था, मगर उनका फोन नहीं उठा। बीडीओ बाबागंज को आवारा सांड़ को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए निर्देशित किया गया है ।

बृहस्पति सिंह, एसडीएम कुंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें